फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जाट महासभा महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनीं राखी सिरोही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से एक सभा का आयोजन शनिवार को पंचशील कॉलोनी में विजयपाल सिंह के आवास पर किया गया। बैठक में संगठन की कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, जिलाध्यक्ष के रूप में राखी सिरोही की घोषणा की गई।
विज्ञापन

नवनियुक्त महिला विंग की जिला अध्यक्ष राखी सिरोही ने कहा कि वह महिलाओं के बीच जाकर समाज के प्रति जागरूकता फैलाने और संगठन निर्माण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगी। युवा प्रदेश प्रवक्ता सनी आर्य ने बताया कि अखिल भारतीय जाट महासभा हमारे समाज का सबसे प्राचीन और प्रथम संगठन है। यह संगठन हमारे पूर्वजों की धरोहर है और समाज की एकता व प्रगति का आधार है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नकुल सिंह औलख ने की। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह, छत्रपाल सिंह, दलवीर सिंह, विजयपाल सिंह, विकास चौधरी, प्रशांत चौधरी, प्रदीप चौधरी, धर्मेंद्र सिंह चौधरी, सतवीर सिंह, ऊषा चौधरी, रजनी, गुड़िया, नीतू आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें