फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने तलब की कल्किधाम प्रकरण में मुख्य सचिव से रिपोर्ट

Sat, 28 Jan 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम समेत कई प्रमुख संत 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक से लखनऊ में मिले थे। संतों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन की उस रोक का विरोध किया था जिसकी वजह से श्री कल्कि धाम पर मंदिर निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस पर राज्यपाल ने संतों को कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसी क्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन



राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने 23 जनवरी को मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि राज्यपाल से संतों का प्रतिनिधिमंडल मिला था। संतों ने राज्यपाल को बताया है कि कल्कि धाम में 15 वर्ष से पूजन-अर्चन और महोत्सव के आयोजन हो रहे हैं। वहां पर व्यक्तिगत भूमि में श्री कल्कि पीठाधीश्वर श्री कल्कि मंदिर बनाना चाहते हैं. इस पर जिला प्रशासन ने असंवैधानिक तरीके से रोक लगा रखी है। इस रोक को हटाया  जाए। गर्भगृह पर निर्माण की अनुमति दी जाए। इस संबंध में मुख्य सचिव से कार्रवाई करने की अपेक्षा राज्यपाल ने की है तथा कृत कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम को राज्यपाल की ओर से की गई इस कार्रवाई के संबंध में शुक्रवार को पत्र प्राप्त हुआ। प्रमोद कृष्णम का कहना है कि राज्यपाल की ओर से प्रकरण पर गंभीरता दिखाई गई है। हमें उम्मीद है कि मुख्य सचिव उचित कार्रवाई करेंगे और कल्किधाम के गर्भगृह पर मंदिर बनेगा। बताया कि 20 दिसंबर को इस संबंध में राज्यपाल से संतों की विस्तृत चर्चा हो चुकी है। संतो के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद रामविलास वेदांती, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि और डा. डा माजिद देवबंदी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें