फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस पर राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा : जफर इस्लाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम ने कहा कि हाथरस कांड पर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। उन्हें किसी पीड़ित से हमदर्दी नहीं है। वे अपनी राजनीति चमकाने और सरकार को बदनाम करने के अवसर तलाशते रहते हैं। इसलिए जब हाथरस की पीड़िता राहुल गांधी के घर के पास दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, तब उसे देखने कोई नहीं गया। जब उसकी मौत हो गई और शव को परिजन हाथरस ले आए तो राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा हाथरस अपनी राजनीति चमकाने चले आए।
विज्ञापन

कहा कि मामले की एसआईटी जांच चल रही है। हाथरस कांड की हकीकत खुलने जा रही है। कॉल डिटेल सामने आई है। इसीलिए जो लोग पैरवी कर रहे थे, वे अब पीछे हट रहे हैं। राज्यसभा सदस्य भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कृषि के लिए पारित तीन कानूनों को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि कांग्रेस बिचौलियों को फायदा पहुंचाने की मंशा रखती है। इसीलिए कृषि व किसान को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए तीनों कानूनों का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें