फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अश्लील बातें करने के आरोप में जल निगम के अधिशासी अभियंता पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अश्लील बातें कर छेड़खानी की कोशिश, शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और अमानत में खयानत के आरोप में जल निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ बुधवार को संभल जिले के बहजोई थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पहले अधिशासी अभियंता सोमवार को ही छुट्टी पर चले गए हैं। जब उनका पक्ष जानने के लिए कॉल की गई तो कॉल किसी और शख्स ने रिसीव की और कहा कि उनकी तबीयत खराब है, इसलिए बात नहीं हो सकती है। इसके बाद कॉल कट गई।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला का पति जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश उपमन के यहां निजी कर्मचारी की तरह काम कर रहा था। अधिशासी अभियंता पर आरोप है कि वे इस कर्मचारी की पत्नी को अवैध संबंधों के लिए मजबूर कर रहे थे और इसके लिए किसी न किसी बहाने से उसे अपने घर बुलाते थे।
अधिशासी अभियंता ने महिला के फोन पर कॉल करके अश्लील बातें कीं। इसकी रिकार्डिंग महिला के पास है। महिला ने पहली अक्टूबर को जिलाधिकारी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद बहजोई थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर बुधवार की शाम अधिशासी अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि अधिशासी अभियंता ने पहले उसे ब्यूटी पार्लर खुलवाने का लालच दिया। इसके बाद कहा कि दो लाख रुपये का इंतजाम करने पर चार पहिया गाड़ी खरीदवा देंगे।
विज्ञापन

विभाग में किराये पर लगवा देंगे। चालीस हजार रुपये महीने की आमदनी हो जाएगी लेकिन जब उसने दो लाख का इंतजाम किया तो किसी और बैंक खाते में यह रुपये जमा करा लिए। अब न रुपये वापस मिले हैं और न ही उस गाड़ी में उसे पार्टनर किया गया है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसने अपने दो लाख रुपये का तगादा तो उसके पति को नौकरी से निकाल दिया गया।
बहजोई के थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छेड़खानी और शारीरिक संबंध बनाने के लिए लालच देकर मजबूर करने तथा अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि उसके पति से अधिशासी अभियंता निवस्त्र होकर मालिश कराते थे जिसका वीडियो उसके पास है। महिला ने ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी है। अब इस मामले में जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें