असमोली के शहवाजपुर कला गांव में सर्व सम्भाव की पार्टी के मंच पर नृत्य करती रागिनी कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
चुनावी मंच पर लोग 500-500 रुपये के नोट लेकर पहुंच गए और अपने हाथों से रागिनी गायकों को थमाने लगे, लेकिन शुरूआत में किसी ने रोका और टोका नहीं पर जब आयोजकों को चुनाव आचार संहिता का ख्याल आया तो मंच संचालन कर रहे व्यक्ति ने कहा कि आचार संहिता लागू है।
रागिनी गायिकाकाएं असमोली विधानसभा क्षेत्र में अभिनेता राजपाल यादव की पार्टी सर्व सम्भाव पार्टी के प्रचार में पहुंची थीं। डीएम ने कहा कि ये आचार संहिता का उल्लंघन है, कार्रवाई की जाएगी।