फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. विनय शर्मा को मिलेगा राजभाषा गौरव सम्मान 

Mon, 05 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
सम्‍मान
विज्ञापन
डॉ. शर्मा लखनऊ से इंटरनेशनल रिसर्च जनरल शोध संचार बुलेटिन का प्रकाशन करते हैं। उनकी साहित्यिक रचनाधर्मिता एवं हिंदी पत्रकारिता में योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें डी.लिट की उपाधि हाल में ही मिली थी।
विज्ञापन


उन्हें सर्वोत्कृष्ट शोध कार्य के लिए ‘स्वर्ण पदक’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2012 में भी हिंदी के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिन्दी प्रतिभा सम्मान तथा तमिलनाडु साहित्य अकादमी, भारतीय हिंदी परिषद, इलाहाबाद एवं अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच ने भी सम्मानित किया था। 


प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी को मिलेगा पुरस्कार
संभल। असमोली ब्लॉक के गांव इटायला माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय को जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया है। इसके लिए पांच सितंबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन



बच्चों की पढ़ाई और परिसर की साफ-सफाई भी विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बना सकती है। इसका उदाहरण प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी ने पेश किया है। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता अच्छी होने के साथ ही स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिजली-पानी की बेहतर व्यवस्था और उत्कृष्ट शैक्षिक माहौल के लिए विद्यालय को जिले में सर्वश्रेष्ठ माना गया हैक्। इसके लिए मुख्यमंत्री पांच सितंबर को लखनऊ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिल मलिक  को 1.25 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह के लिए शासन से पत्र जारी कर दिया गया हैं।


यह रही चयन प्रक्रिया
 जिला स्तर पर एक परिषदीय विद्यालय का चयन कर उसे आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना चलाई गई थी। इस योजना के मानकों पर असमोली विकास खंड के गांव इटायलामाफी स्थित प्राथमिक विद्यालय खरा उतरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिलाधिकारी ने आदर्श स्कूल के रूप में इसका चयन किया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें