फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संसद में लाए गए विधेयकों के विरोध में उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आजाद अधिकार सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा लाए जा रहे विधेयकों के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें विधेयकों को सम्यक परीक्षण के लिए वापस संसद में भेजने की मांग की गई।आजाद अधिकार सेना पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस भैया के नेतृत्व में एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा कि भाजपा द्वारा 30 से अधिक दिनों तक जेल में रहने वाले राजनीतिक संवैधानिक पदाधिकारियों को पद से हटाए जाने के संबंध में लाए गए तीन विधेयक काले विधेयक हैं। इनके माध्यम से वह विपक्षियों और समर्थक दलों पर अवैधानिक ढंग से काबू करना चाहती है।
विज्ञापन

इसका मुख्य प्रमाण यह है कि आज तक भाजपा के शासनकाल में जितने भी नेताओं पर कार्रवाई हुई, वह सभी विपक्षी दल के थे या वह लोग थे जिन्होंने भाजपा छोड़ी। वहीं, जो भी नेता भाजपा में शामिल हुआ उस पर पूर्व में चल रही सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स या कोई भी अन्य कानूनी कार्रवाई समाप्त हो गई।
राष्ट्रपति से लोकतंत्र की रक्षा के लिए विधेयकों पर हस्ताक्षर न करके उन्हें सम्यक परीक्षण के लिए वापस संसद में भेजे जाने की मांग की गई। इस दौरान जरीफ मिर्जा, फैजान खान, डॉ.शाहनवाज चौहान, रागिब हुसैन, किशनपाल, सुदेश कुमार, मनोज कुमार, नसरीन अंसारी, देवानंद, दीपक वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें