संभल। किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी चौधरी करतार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के पेशकार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के फत्तेहपुर सराय आवारा गोवंशीय पशुओं का आंतक है। बड़ी संख्या में पशु घूमते फिरते रहते हैं। आए दिन सड़कोें पर हादसे होते रहते हैं। फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। रात में जागकर रखवाली करनी पड़ रही है। किसान बर्बादी की दहलीज पर खड़े हैं। खंड विकास अधिकारी और सचिव से कई बार शिकायतें की हैं, पर कोई समाधान नहीं हो सका है।
वीनस शुगर मिल मझावली ने पेराई सत्र 2023-23 पांच जनवरी तक गन्ने का भुगतान किया है। शेष भुगतान कराया जाए। इस दौरान अमर सिंह, निखिल कुमार, सुनील सिरोही, कपिल चौधरी, जितेंद्र सिंह, भोला सिंह, हरिओम, बोबी, गजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, अर्पित चौधरी आदि मौजूद रहे।