फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात शुरू होने को है और नालों की नहीं हुई पूरी तरह सफाई, फिर जलभराव से जूझेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बारिश नजदीक है लेकिन नगर पालिका की ओर से अभी तक नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश में लोगों को जगह-जगह जलभराव से जूझना पड़ सकता है। जिम्मेदार सफाई व्यवस्था लगातार होने का दावा कर रहे हैं, जबकि बारिश आने से पहले ही यह सफाई की जानी थी। बोर्ड बैठक में शहरभर के 44 नालों की सफाई के लिए 56 लाख रुपये का टेंडर जारी भी हुआ था।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, जिसका मकसद था कि नालों की तली झाड़ सफाई की जा सके और बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से छूटकारा मिले। अतिक्रमण अभियान आधा अधूरा ही चलाया गया। अब सफाई व्यवस्था भी आधी अधूरी पड़ी है। यह लापरवाही तब हो रही है जब नगर पालिका अध्यक्ष का प्रभार शासन की ओर से अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी को सौंपा हुआ है। इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है। सरकारी कार्यालयों के आसपास भी नाले गंदगी से अटे पड़े हैं।
शहरभर के 44 नालों की साफ-सफाई के लिए बोर्ड की बैठक में 56 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। उसके बाद बड़े नालों को चिह्ति कर वहां से अतिक्रमण हटाया गया था, जिससे सफाई करने में कोई बाधा न हो। अब नालों की सफाई कराई जा रही है। बारिश शुरू होने से पहले सभी नाले साफ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें