संभल। नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार की रात शुरू हुई तेज बारिश से नाले उफन कर ऊपर आ गए। और हालात बद से बदतर हो गए। गुरुवार की सुबह भी जगह जगह गली मोहल्ले में जलभराव नजर आया। चौधरी सराय में मुरादाबाद मार्ग पर जलभराव नजर आया। इसके अलावा सबसे बदतर हालात तुर्तीपुर इल्हा में रहा।
लोगों के घरों के आसपास जलभराव तालाब की तरह हो गया है। और निकलना भी मुश्किल है। कई घर ऐसे हैं जहां लोग घरों के दूसरे हिस्से में जाकर बैठ रहे हैं। अब लोगों को मकान गिरने का अंदेशा बना हुआ है।
नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। और नालों की भी सफाई नहीं की गई है। तुर्तीपुर इल्हा के कब्रिस्तान में जलभराव के बाद एक शव बाहर तैरता दिखाई दिया। शव के परिजनों को सूचना दी गई। तो वह मौके पर पहुंचे और किसी तरह फिर से दफन किया गया।
मोहल्ला देहली दरवाजा स्थित कब्रिस्तान में भी जलभराव हो गया। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका न नालों की सफाई करा रही है और न सीवर लाइन चालू करा रही है। इससे ही जलभराव के हालात बन रहे हैं।