फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान चिंतित

Wed, 01 Oct 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
जुनावई क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेत में बिछी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। मंगलवार को तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश खेत में खड़ी धान की फसल बिछ गई, जबकि सूखने के लिए खेतों में पड़ी फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने कहा कि दाना काला पड़ने से धान का उचित मूल्य मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसानों की धान की फसल पक कर तैयार हो गया है। कुछ किसान फसल काट चुके हैं और कटी फसल खेत में सूखने के लिए पड़ी है। वहीं अधिकांश किसानों की खेत खलिहानों में खड़ी धान की फसल को कम्बाइन मशीन के माध्यम से कटवाने की जुगत लगा रहे हैं।
वहीं कुछ किसानों की धान की फसलें अभी पूर्ण तरीके से न पकने के कारण वह फसल को पकने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि मंगलवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया। वहीं तेज हवा चलने से खड़ी फसल खेत में बिछ गई। लांक और बिछी फसल पानी में डूब गई है। अभी और बारिश हुई तो फसल खराब हो जाएगी। दाना काला पड़ जाएगा।धनीपुर गांव के किसान बाबू राम सिंह ने बताया तेज हवा के साथ बारिश से खेत में खड़ी धान की फसल बिछ गई है। जिससे नुकसान होने की संभावना बन गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें