चंदौसी। बदायूं रोड स्थित भैतरी रेलवे फाटक मरम्मत के चलते एक अप्रैल की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा।
उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर विपिन राज ने बताया कि चंदौसी-बरेली रेलवे ट्रैक पर स्थित भैतरी रेलवे फाटक पर रेलपथ की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसमें रेलवे फाटक की सड़क को खोदकर ओवरहालिंग एवं पैकिंग का कार्य एक अप्रैल को किया जाएगा। मरम्मत के चलते रेलवे फाटक पर सड़क यातायात एक अप्रैल की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक पूर्णतय बंद रहेगा। सड़क मरम्मत के चलते रेलवे फाटक दस घंटे बंद रहेगा। सड़क बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत बदायूं चुंगी स्थित रेलवे फाटक से होकर सीकरी गेट होकर बदायूं दिशा की ओर जा सकते हैं। रेल यातायात की संरक्षा सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत का कार्य आवश्यक है।