फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रिश्वत और कमीशन के खेल में फंसा रेलवे इंजीनियर, सीबीआई कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। रेलवे के सहायक अभियंता संजीव सक्सेना और ट्रैकमैन आकाश को सीबीआई गिरफ्तार कर गाजियाबाद ले गई। 17 लाख से ज्यादा रुपये के भुगतान पर ठेकेदार से 34000 रुपये रिश्वत और दो प्रतिशत कमीशन मांगने की बात उन्होंने स्वीकार की है। साथ ही सीबीआई ने जाल बिछाकर एडीईएन को रिश्वत मांगते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।
विज्ञापन

चार जुलाई की शाम को गाजियाबाद की सीबीआई टीम ने एडीईएन कार्यालय में छापा मारा था। ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई पहुंची थी। एडीईएन सक्सेना और ट्रैकमैन आकाश को हिरासत में लेने के बाद फाइलें जब्त कीं और पूछताछ शुरू की। कुछ सुबूत मिलने के बाद सीबीआई की टीम इंजीनियर को उसके घर ले गई और पत्नी से भी पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई की टीम इंजीनियर और ट्रैकमैन को गिरफ्तार कर गाजियाबाद ले गई। शनिवार को उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। वहीं शनिवार सुबह तक इस कार्रवाई से रेलवे के कई अधिकारी अंजान रहे। दूसरी ओर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी यह पता लगाने में जुटे रहे कि टीम इंजीनियर को कहां ले गई है।
विभागीय जानकारों का कहना है कि यदि सीबीआई कोर्ट से इंजीनियर व ट्रैकमैन को सजा हुई और 24 घंटे जेल में रहे तो दोनों को निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं रेलवे अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर सकता है। मंडलीय अधिकारियों ने फिलहाल इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। चर्चा है कि कई करोड़ रुपये का घोटाला खुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें