मंगलवार की देर रात धनारी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी को घर जाते समय बाइक सवार तीन लुटेरों ने 32 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल भी कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
धनारी थाना क्षेत्र के मझोला फतेहपुर निवासी रेलवे कर्मी सूरजपाल मंगलवार को अपनी ड्यूटी करने के बाद रात करीब 10.30बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर धनारी थाना क्षेत्र के गांव भागनगर उर्फ मनिहार नगला से निकलने के बाद चुरेल नदी के पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया। शस्त्र दिखाकर उसकी बाइक रुकवाई और उसने विरोध किया तो उसके सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरों ने बैग व मोबाइल लूट लिया। रेलवे कर्मचारी ने बताया कि बैग में32100 रुपये नकद,एक मोबाइल फोन,ड्यूटी कार्ड,रेलवे पास,आधार कार्ड,एटीएम कार्ड सहित जरूरी कागजात थे।
बाइक को सड़क से नीचे गिरा दिया। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेगए। उपचार के बाद पीड़ित न ेघटना की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।