फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा फर्म पर छापा, 3 करोड़ का माल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चचंदौसी। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने मेंथा कारोबार करने वाली देश की एक बड़ी मेंथा कंपनी के उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की। चंदौसी के गोडाउन में 3.11 करोड़ रुपये का मेंथा तेल पाया गया। एसआईबी को रिटर्न व टैक्स अदायगी में फिलहाल प्रथम दृष्ट्या तो अनियमितता पाई गई है। कुछ रिकार्ड कब्जे में लिए गए हैं। अभी यहां टैक्स चोरी की गई है या नहीं, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

जीएसटी की एसआईबी टीम पहुंची तो शहर में खलबली मच गई। ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) सुनील कुमार राय ने बताया कि देश में बड़े स्तर पर मेंथा का कारोबार करने वाली एक मेंथा फर्म के सभी गोदाम व कारोबार स्थलों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। चंदौसी में सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (एसएलसीएम पीएल) के भवन में संचालित गोडाउन में शुक्रवार को छापेमारी की गई। लेकिन जब टीम यहां पहुंची तो यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यह भवन तो एसएलसीएम का है लेकिन दिल्ली की मेंथा फर्म ने किराये पर लिया है।
इसलिए यह यहां मौजूद सारा माल दिल्ली की मेंथा फर्म का है। गोदाम में 133 ड्रम मेंथा मिला है। जिसमें प्रत्येक में 180 किलो की दर से कुल 23940 किलो मेंथा, जिसकी कीमत करीब 3.11 करोड़ रुपये बताई जा रही थी, मिला है। मौजूद अभिलेखों व लैपटॉप आदि में डाटा देखा गया है। कुछ अभिलेख भी लिए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि जीएसटी आदि टैक्स की चोरी हो रही है या नहीं, लेकिन प्रथम दृष्ट्या रिटर्न भरने व टैक्स अदायगी में कई कमियां मिली हैं।
विज्ञापन

छापेमारी का उद्देश्य यही है कि जितना कारोबार व टैक्स अभिलेखों में दिखाई जा रही है, उतनी वास्तविकता में है या नहीं, उतना माल फर्म के पास है या उससे अधिक है। इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि यह माल बताई गई कंपनी का है या फिर एसएलसीएम का ही है। जांच टीम में ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) सीपी मिश्रा, एके राम त्रिपाठी, डिप्टी कमिश्नर (एसआईबी) इलियास, विजय कुमार, अनिल कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर डीएस गौतम आदि शामिल रहे। शाम तक टीम ने लगातार गोडाउन पर रहकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें