फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चर्चित मुद्दों और इतिहास से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

विज्ञापन
संभल में एमजीएम कॉलेज केंद्र पर युवती की आंख को देखकर जांच करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संभल। पीसीएस प्री परीक्षा में चर्चित मुद्दों, घटना क्रम, इतिहास और खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा अन्य कई ऐसे प्रश्न भी आए, जिन्होंने अभ्यर्थियों को घुमाया। सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न हल करने के लिए आए, जिनमें चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। वहीं, गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी थी। संभल के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में परीक्षा देकर अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर आसान था लेकिन निगेटिव मार्किंग के कारण सवाल छोड़ने पड़े। बताया कि परीक्षा संतुलित और कुछ हद तक आसान रही। हालांकि करंट अफेयर्स के प्रश्नों की संख्या कम थी। कुल मिलाकर, पेपर का कठिनाई स्तर पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर था। प्रश्नपत्र में कुछ प्रश्न रिपीट हुए थे।
0000

परीक्षा में चर्चित मुद्दों, घटनाक्रम, इतिहास और खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। कई प्रश्न घुमाकर भी पूछे गए। जिन्होंने उलझाया। हालांकि, कमोबेश सभी प्रश्न हल किए हैं।
विज्ञापन

-आजाद खान, दिल्ली

रेलवे स्टेशन न होने के चलते मुरादाबाद उतरना पड़ा। वहां से संभल आया। ठहरने में भी समस्या आई। पेपर बहुत कठिन नहीं था। सही हुआ है। उम्मीद है कि कामयाबी मिलेगी।
-शिवा त्यागी, नोएडा

पहली बार पीसीएस प्री की परीक्षा में शामिल हुआ हूं। इस बार पीसीएस प्री का पेपर आसान भी नहीं तो कठिन भी नहीं था। हालांकि कई प्रश्नों ने भ्रमित भी किया।

आकाश कुमार, बदायूं



मैं पुलिस में हूं। इस बार पहली बार पीएसएस प्री की परीक्षा दी है। पेपर का स्तर कठिन नहीं था। बीते करीब दस साल के पेपर से मिलते जुलते प्रश्न आए। हालांकि, कई प्रश्न छूट भी गए।
विज्ञापन


-दीपू शर्मा, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें