फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रैली पर रोक के बाद प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
चंदौसी के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में अ​धिवक्ता के फोटो पर जूते - चप्पल बरसाते समिति के लोग -
विज्ञापन
चंदौसी। सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंके जाने के प्रकरण को लेकर रविवार को खुर्जा गेट के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में जनसभा और रैली निकालने जा रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस पर पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। रैली की अनुमति न मिलने पर लोगों ने पार्क में ही प्रदर्शन करते हुए जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के फोटो पर जूते बरसा कर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

रविवार को जनसभा और रैली निकाले जाने को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति और जाटव समाज के लोग खुर्जा गेट के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए।
इस दौरान रैली निकालने की जानकारी मिलने पर पार्क में पुलिस पहुंच गई और निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देकर पुलिस ने समिति के लोगों से रैली निकालने पर रोक लगा दी। इस दौरान पुलिस और समिति के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि उन्होंने रैली न निकालने का आश्वासन पुलिस को दिया। बाद में समिति के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजाराम ने बताया कि एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया है। ज्ञापन में जूता फेंकने वाले अधिवक्ता पर राजद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान योगेश कुमार, गजेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र चटवाल, करन सिंह, महाराम सिंह, बृजगोपाल सिंह, एनपी सिंह, ममता बौद्ध, विनोद कुमार, महेश सिंह, विश्वमोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें