फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हॉस्पिटल सील करने पर झोलाछाप ने किया हंगामा, टीम से भिड़ा

Sun, 01 Sep 2024 04:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कस्बे में झोलाछाप पर कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों की चिकित्सक पवन कुमार से नोकझोंक हो गई। झोलाछाप ने चिकित्सक पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। पुलिस के पहुंचने पर हॉस्पिटल सील कर दिया गया। उसके खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गुन्नौर में शनिवार को तहसीलदार सराह अशरफ की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिक पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम शाम साढ़े चार बजे करी बदायूं रोड स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंची। यहां अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। बताते हैं कि संचालक से जब रजिस्ट्रेशन और आवश्यक दस्तावेज मांगे तो वह चुप्पी साध गया। जिस पर तहसीलदार ने टीम में मौजूद चिकित्सक डॉ. पवन कुमार से हॉस्पिटल सील करने को कहा तो संचालक हंगामा करने लगा। इसी बीच लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। संचालक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
-
वर्जन
कार्रवाई के दौरान झोलाछाप ने टीम का विरोध किया। वह कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। इस लिए उसका हॉस्पिटल सील कर दिया गया। थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।- साराह अशरफ, तहसीलदार गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें