फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 65 लाख से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू

Sun, 01 Sep 2024 04:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शहर में जर्जर पड़ी सड़कों की दशा सुधार का काम शुरू हो गया है। करीब 45 लाख रुपये की लागत से चार किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का कार्य होगा। इन सड़कों की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। गड्ढों की वजह से चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

चंदौसी शहर में बारिश के पानी और पाइपलाइन लीकेज को सही करने के लिए खोदे गए गड्ढों की वजह से सीता रोड, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, ब्रह्म बाजार समेत करीब दस सड़कें खराब हो गई। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे पैदल राहगीरों व वाहन चालकों को आने जाने में भारी दिक्कत हो रही थी। बारिश की वजह से गड्ढों में पानी भरने से हादसे भी हो रहे थे। करीब चार किलोमीटर दायरे में फैली सड़क मेला गणेश चौथ रथयात्रा का भी मुख्य मार्ग है। लंबे अंतराल से इन सड़कों की मरम्मत नहीं होने और बारिश होने पर मिट्टी दब जाने से जगह-जगह गड्ढे हो गए है। कई जगह सड़क पूरी तरह उखड़ गई। विगत दिनोंं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व डामरीकरण के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। अब नगर पालिका ने सड़कों का डामरीकरण शुरू कर दिया है। जिस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। सात सितंबर से पहले डमरीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश हैं।

इन सड़कों का होगा डामरीकरण
सीता रोड
रामनवमी मोहल्ला
बिसौली गेट
बड़ा बाजार
घंटाघर
नमक मंडी
फड़याई बाजार
ब्रह्म बाजार
कैथल चौराहा
गणेश मेला ग्राउंड

वर्जन
शहर की दस जर्जर सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है, जो शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था को पांच दिन के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।-लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें