चंदौसी। शहर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ललित कश्यप, बिलाल कुरैशी, हर्षदीप, सचिन पारिक, मौलिक शर्मा, अरविंद गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संजय राणा ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में 405 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान पाया। साथ ही स्ट्रांगमैन मैन ऑफ यूपी का खिताब जीता। वहीं पुष्पा चाहर ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में खेलकर स्ट्रांग वुमेन यूपी का खिताब जीता है। इस दौरान अशोक यादव, एसबीएन श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह चौधरी, नदीम अल्वी, फैसल पहलवान, विशाल यादव, शिवम श्रीवास्तव, अभिषेक यादव, अजय यादव आदि रहे।