संभल। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। साथ ही बाल विवाह रूक सकें इसके लिए प्रचार प्रसार का भी निर्णय हुआ है। मंगलवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली द्वारा ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप वर्मा को नोडल नामित किया गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला पंचायतराज अधिकारी आदि अधिकारियोें को निर्देशित किया कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में अपने अधीनस्थों को अक्षय तृतीया के दिन होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। जिससे जिले में बाल विवाह रूपी सामाजिक कुरीति को पूर्ण रूप से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई घटना आपके अधिकार क्षेत्र में होती है तो, इसकी सूचना तत्काल चन्द्रभूषण, जिला प्रोबेशन अधिकारी के मोबाइल नंबर 7518024025, एकांशु वशिष्ठ, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के मोबाइल नंबर 8218049686 पर दें। जिससे प्रभावी कार्रवाई की जा सके।