बोले लोग
- मेरे भतीजे सतीश कुमार का बिल जमा है, लेकिन पूरे गांव की सप्लाई बंद होने से घर में अंधेरा रहता है। विभाग को बकायेदारों के कनेक्शन काटने थे। पूरे गांव की सप्लाई बाधित नहीं करनी थी। -पोथीराम शर्मा, पुशावली
- पंचायत भवन की लाइट न आने से सब काम प्रभावित हो रहा है। प्राइमरी विद्यालय में बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय में पानी का टैंक खाली पड़ा है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। -नरेंद्र यादव प्रधान प्रतिनिधि
- सौभाग्य योजना के तहत विभाग ने कई लोगों के जबरन कनेक्शन कर दिए। जबकि वह लोग बिजली का उपयोग नहीं करते, ऐसे लोग क्यों बिजली का बिल जमा करेंग। -धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान
वर्जन
- गांव के उपभोक्ताओं पर डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। बिल जमा होने के बाद ही सप्लाई सुचारू होगी। बकायेदार ओटीएस योजना का लाभ उठाकर बिल जमा कर दें।-
सोबरन सिंह, जेई