उधर, सरायतरीन क्षेत्र में हादसे में मां की मौत हो गई , जबकि बेटा घायल हो गया।
मोहम्मद पूर्व टांडा निवासी पूर्व प्रधानपति मेघराज सिंह के घर पर जनपद मुरादाबाद के गांव सैलिया निवासी काले सिंह नौकरी करता था। रविवार की रात नौ बजे मेघराज सिंह अपनी बाइक से नौकर काले सिंह के साथ खेत पर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक संभल-चंदौसी मार्ग स्थित गांव मोहम्मद टांडा से निकली तो सड़क पर खड़े खराब ट्रक में बाइक पीछे से घुस गई। जिससे नौकर काले सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी के बाद परिजन व टांडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन मेघराज सिंह को गाडी में डालकर उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए लेकिन रास्ते में ही मेघराज सिंह की भी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल यशपाल सिंह यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहा है।
उधर, हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया में एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
सरायतरीन के मोहल्ला तकिया निवासी मुरादन (65वर्ष) पत्नी छोटे बेटे इलियास के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए संभल आ रही थीं। जैसे ही मां-बेटे बाइक से घर से निकले तो सामने आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मां मुरादन व बेटे इलियास बाइक से नीचे गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। दोनों घायलों को एंबुुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मां मुरादन को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हैं। इलियास को हल्की चोट आई है। उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई है। हयातनगर के थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि इत्तेफाकिया हादसा मानते हुए घटना को पुलिस रिकार्ड में दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए ट्रैक्टर चालक को मय ट्रैक्टर के छोड़ दिया गया है।