फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों को दीयों से एक शाम शहीदों के नाम श्रृंखला बनाकर याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के सरायतरीन में महामृत्युंजय तीर्थ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों ने पुलवाम शहीदों को याद किया और दीयों की श्रंखला से एक शाम शहीदों के नाम बनाकर रोशन किया। हर्ष वार्ष्णेय ने कहा कि पुलवामा हमले ने देश को बड़ी क्षति पहुंचाई। सभी शहीद जवानों के बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की। इस दौरान गौरव, अंकुर गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, आश्रय शर्मा, चिराग गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, पीयूष वाल्मीकि, राहुल शर्मा, प्रशांत, हितेश प्रजापति, अभय गोयल, अंकित कुमार, लक्ष्य शर्मा, अर्पित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने संभल के शंकर चौराहे पर कैंडिल मार्च कर शहीदों को याद किया। इसका नेतृत्व लक्षित सिंघल ने किया। इस दौरान इंद्रप्रताप सिंह, अंकित ठाकुर, अनिकेत, प्रभाकर, अनमोल, राजकुमार, रोहित, हरमन, राजेंद्र, महेंद्र स्वामी, मनीष, दिनेश, अमलेश, ज्येश सिंघल आदि मौजूद रहे। हयातनगर में प्रजापति समाज की ओर से भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दूसरी ओर सिंहपुर सानी में ग्रामीणों ने कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को याद किया और गांव पाली की मढ़ैया में युवाओं ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गौरव सागर, रवि सागर, दीपक कुमार, विकास, अतुल, अनमोल, कुलबंत सिंह, सुधाशु आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें