फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साढ़े तीन किलो गांजे के साथ महिला समेत पांच गिरफ्तार, एक महिला फरार

Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने गांजा बेचने के मामले में गांव नूरियो सराय के मोहल्ला चिश्ती से एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि एक महिला पुलिस को चकमा देकर भाग गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.50 किलोग्राम गांजा और 29 रुपये की बरामदगी की है।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव नूरियो सराय के मोहल्ला चिश्ती में गांजा बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो आरोपी गांजा छोटी-छोटी पैकिंग में रखकर तैयार कर रहे थे। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव नूरियो सराय के मोहल्ला चिश्ती निवासी जिकरान, फैजी उर्फ जैद, सद्दाम, गुलफाम और भूरी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियाें ने बताया कि मौके से भागने वाली महिला हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी मुमताज है। वह ही दिल्ली से गांजा लेकर संंभल आती है। इसके बाद पैकिंग कर बेचा जाता है। पुलिस ने मौके से गांजा और 29 हजार रुपये जब्त कर लिए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भागी हुई महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें