फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान में तोड़फोड़, पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 04 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड के पास शराब की दुकान में तोड़फोड़ करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईवे किनारे स्थित शराब की दुकानों को हटाने के फरमान के बाद सोमवार को आबादी के बीच स्थित शराब की दुकानों को हटाने की मांग करते हुए महिलाएं उग्र हो गईं। शराब की दुकानों पर मर्दानियों ने जमकर लाठी बरसाईं।
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी भिड़तीं दिखाई दीं। दो घंटे तक ड्रामे के बाद हालात सामान्य हुए। इस बीच आप नेता और उनकी पत्नी को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।        
     
आबादी के बीच से शराब की दुकानें हटाने को महिलाएं हाथों में डंडे लेकर मुरादाबाद गेट और रोडवेज बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान पर पहुंचीं। सोमवार को करीब पांच बजे आक्रोशित महिलाओं ने आबादी के बीच से शराब की दुकानें हटाने के लिए उग्र प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। शराब फेंक दी।
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। पुलिस और भीड़ में जमकर नोकझोंक हुई। मुरादाबाद गेट में महिलाएं और उग्र हुईं, इस दौरान वहीं पर आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप नगीना भी खडे़ थे। दिलीप नगीना ने मौके से हटने से मना किया तो पुलिस ने उन्हें जबरन जीप में डाल लिया।

इस दौरान आप नेता दिलीप नगीना की शिक्षिका पत्नी, बेटे और भतीजे मौके पर आ गए। दिलीप नगीना ने लोगों की कार्रवाई का समर्थन किया तो पुलिस ने हटने को कहा। इस पर उन्होंने मना कर दिया।इससे खफा पुलिस ने परिजनों समेत आप नेता दिलीप नगीना, पत्नी, बेटे और भतीजे को पकड़ लिया। इसके अलावा शराब की दुकान बंद कराने को लेकर रामपुर अमरोहा में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें