फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय अलंकरण सम्मान 30 अक्तूबर को, 48 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

सार

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक हुई।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश गौरव सम्मान जबकि कर्तव्यनिष्ठ सम्मान से जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, एआरटीओ डा. पीके सरोज, एबीएसए बबीता सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह 30 अक्तूबर को कराने का निर्णय लिया गया। बताते चलें कि इसमें प्रदेश की 48 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डा. एएच रजा के आवास मोहल्ला जगत में संपन्न बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व राष्ट्रीय महासचिव कुसुम ने बताया कि मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्य में 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से चार वर्गों में आयोजित होगी। जबकि वर्ष 2022 के सम्मानों का प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह 30 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से एसबीएच आजाद गर्ल्स डिग्री कॉलेज दीपा सराय में करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश गौरव सम्मान जबकि कर्तव्यनिष्ठ सम्मान से जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, एआरटीओ डा. पीके सरोज, एबीएसए बबीता सिंह को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नाहिद रजा, कुसुम, रूबी, चिंकी दिवाकर, साक्षी शर्मा, डा. नायरा जौहर, शिवानी ठाकुर, त्यागी अशोका कृष्णम, शाहनवाज संभली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें