संभल के पक्का बाग स्थित हुसैनी मार्ग पर महिलाओं के धरना प्रदर्शन में दुआ होती हुई।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर के पक्का बाग स्थित हुसैनी मार्ग पर महिलाओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही हैं। इस धरना प्रदर्शन में नगरीय क्षेत्र की महिलाओं के साथ आसपास गांवों की महिलाएं भी शामिल होने आ रही हैं।
गुरुवार की रात को महिलाओं ने अमन कायम रहने के लिए दुआ की। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून को सरकार से वापस लेने की मांग उठाई है। मालूम हो 24 जनवरी से महिलाएं लगातार धरना दे रही हैं। महिलाओं की मांग है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले और संविधान का पालन करें। महिलाओं का कहना है कि वह जब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगी जब तक कानून वापस नहीं हो जाता। हालांकि प्रशासन और पुलिस ने कई बार जिम्मेदार लोगों से संवाद कर प्रयास किए है कि महिलाओं का धरना प्रदर्शन समाप्त हो जाए। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। महिलाओं के धरना प्रदर्शन को कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से समर्थन किया है।