फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में फंसा रहा चंदौसी शहर

विज्ञापन
चंदौसी में 35बी रेलवे फाटक पर दोपहर एक बजे लगा जाम। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। बदायूं चुंगी स्थित रेलवे फाटक 35 बी पर मंगलवार को रेलवे फाटक खुलने के बाद 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने के दौरान वहां पर पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर एक बजे रेलवे फाटक 35 बी को ट्रेन आने पर बंद किया गया। जिस वजह से रेलवे फाटक 15 मिनट तक बंद रहा। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों को लंबी कतारें लग गई। फाटक को जब खोला गया तो पहले निकलने की होड़ में वहां लोगों के वाहन फंस गए और जाम लग गया।
जाम में लोग आपस में झगड़ते भी देखे गए। मगर कुछ समझदार लोगों ने जैसे-तैसे वाहनों को निकलवाया। इस कारण रेलवे फाटक पर 45 मिनट तक जाम लगा रहा। रेलवे फाटक पर रोज ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। मगर मंगलवार को वहां कोई कांस्टेबिल व होमगार्ड मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें