फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के दाम बढ़ने पर जताया रोष, घोड़ा बग्घी चलाई

विज्ञापन
संभल में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में घोड़ा-बुग्गी चलाते सपाई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला हिलाली सराय स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पेट्रोल की कीमतों को लेकर रोष जाहिर किया। साथ ही घोड़ा बग्घी चलाकर विरोध जताया। वाहन भी घोड़ा बग्घी में लादकर घुमाए गए। मंगलवार को सपा जिला सचिव सईद अख्तर इजराइली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और पेट्रोल की कीमतों को लेकर रोष जाहिर करने लगे।
विज्ञापन

उसके बाद घोड़ा बग्घी लेकर विरोध करने के लिए निकले। सपा कार्यकर्ता एजेंटी चौराहा, अस्पताल चौराहा, चंदौसी चौराहा की तरफ पहुंचे और पेट्रोल की कीमत के खिलाफ नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस लेने मांग की है साथ ही किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजा देने के लिए भी कहा है। जिला सचिव ने कहा कि आम आदम की जेब पर सरकार लगातार बोझ डाल रही है।
इससे देश की आम जनता का शोषण हो रहा है। सरकार ने लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। जबकि सरकार किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा तक नहीं दे रही है। अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं। इस दौरान टिंकू सागर, अभिषेक, विजेंद्र, मुजम्मिल, यावर फराज, असद, बिट्टू वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें