फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर पर गरजे संभल के किसान

विज्ञापन
किसान आंदोलन के दौरान गाजीपुर बार्डर पर नारेबाजी करते संभल जिले के किसान। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। किसान आंदोलन के 52 वें दिन यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर जिला संभल के भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार से नवें दौर की वार्ता भी विफल रही। कृषि कानूनों को लेकर सरकार हठधर्मिता पर है और किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन है।
किसान विरोधी तीन काले कानून वापस न होने तक तक किसान दिल्ली से वापस नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक किसान आंदोलन में 73 किसान शहीद हो चुके हैं। बावजूद इसके 26 जनवरी को सभी बार्डरों से किसान तिरंगे झंडे के साथ अपने-अपने ट्रैक्टरों से परेड में शामिल होंगे। तहसील अध्यक्ष अमरसिंह राजपूत, संजीव यादव, कुंवरपाल यादव, जितेंद्रपाल सिंह एडवोकेट, भुवनेश यादव, अनिल कुमार, दीपक शर्मा, संजू चौधरी, चंद्रकेश, नेमपाल सिंह व सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें