चंदौसी के फव्वारा चौक पर मोबाइल कंपनियों के पोस्टर जलाकर विरोध करते व्यापारी।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। मोबाइल नेटवर्क कंपनियों रिचार्ज में बेतहाशा वृद्धि किए जाने से लोगों में खासा रोष है। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने फव्वारा चौक पर सभी मोबाइल कंपनियों का पुतला फूंक कर रोष जताया।
संगठन के पदाधिकारी बुधवार की शाम फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए। सभी ने मोबाइल नेटवर्क कंपनी का पुतला फूूंका और कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बेतहाशा वृद्घि को वापस लिए जाने की मांग की।
इस दौरान युवा के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि यह कंपनियां अपने फायदे के लिए जनता का शोषण कर रही है। इन्होंने नेटवर्क रिचार्ज में कम दिन और मूल्य अधिक कर दिए है। शाह आलम मंसूरी ने कहा कि हर समय मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क में परेशानी आती है और बात करते समय काल कट जाती है। सभी कंपनियों ने एक साथ पैसे बढ़ाकर आम जनता के साथ अन्यायपूर्ण कार्य किया है। कंपनियां बढ़े हुए मूल्य वापस ले अन्यथा सरकार को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।