कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रहोली गांव में निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंची मेहंदी बनाने के मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने शिकायत की तो आनन फानन में थानाध्यक्ष व पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। मेहंदी को रुकवा दिया गया। पुलिस का दावा है कि मेहंदी निकालने वाला पक्ष निर्धारित ऊंचाई की ही मेहंदी निकालने पर सहमत हो गया है।
रहोली गांव में मेहंदी निकाली जाती है, पड़ोस के गांव में हर साल जाती है। इस बार भी मेहंदी तैयार की गई, लेकिन चार से पांच फिट की निर्धारित ऊंचाई की बजाय इस बार मेहंदी करीब सोलह फिट ऊंची बना दी गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने फोन पर पुलिस से शिकायत की कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले सालों में हुए समझौते का उलंघन करते हुए निधाऌ्िरत ऊंचाई से ऊंची मेहंदी बना ली है, जिसका विरोध किया जाएगा।
सीओ सुरेश बाबू यादव व थानाध्यक्ष शाहिद अली फोर्स के साथ पहुंचे और मेहंदी निकालने से पहले ही रुकवा दी। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मेहंदी निकालने पक्ष वाले पक्ष को समझा दिया गया है, अब वह निर्धारित ऊंचाई की मेहंदी ही निकालेंगे।