फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने तहसील गेट पर किया विरोध प्रदर्शन, धरना

विज्ञापन
चंदौसी तहसील गेट पर धरना देते लेखपाल। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। मांगे पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान भी किया।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने धरना दिया।
लेखपालों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। जिससे लोगों के आवेदनों पर रिपोर्ट आदि लगाने का कार्य नहीं हो सका। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार भदौरिया ने कहा कि शासन की हठधर्मिता से लेखपालों को कार्य बहिष्कार के लिए विवश होना पड़ा है। जबकि लेखपाल ही शासन की योजनाओं में पात्र लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। लेखपालों की मांगों पर शासन गंभीर नहीं हो रहा है। यह उनके अधिकारों पर कुठाराघात है। लेखपालों ने तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें