फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कल जाम लगाएंगे भाकियू असली के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सिंहपुरसानी। भाकियू असली के पदाधिकारी और सदस्य 6 फरवरी के प्रस्तावित जाम और आंदोलन को लेकर सक्रिय हो गए हैं। सिंहपुरसानी क्षेत्र में पदाधिकारियों ने भ्रमण किया। संभल के शहीद भगत सिंह पार्क में बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम लगाने का आह्वान किया है। इसी की तैयारी के लिए बैठक की गई है।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। भाकियू के मंडलीय महासचिव संजीव गांधी ने बताया कि नेतृत्व के आह्वान पर संभल-हसनपुर मार्ग पर गैलुआ में, संभल-जोया मार्ग पर मदाला में, संभल-गवां मार्ग पर खिरनी में और संभल-चंदसी मार्ग पर बिछौली में आंदोलन होगा। किसान तीन घंटे तक जाम लगाएंगे और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। जयवीर यादव, मोहम्मद सुलेमान, दिलशाद हुसैन, अर्जुन सिंह, समरपाल सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें