फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। रेलवे स्टेशन धनारी पर भाकियू (अअ) के किसानों का बेमियादी धरना 21वें दिन भी जारी है। किसानों का एक प्रतिनिधि अब दोबारा जिलाधिकारी से मिलकर इस संबंध में बातचीत करेगा। किसानों ने जिला प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बांदीकुई व लिंक एक्सप्रेस के धनारी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक किसानो की मांगों को विभागीय अधिकारियों तक भी नहीं पहुंचाया है। भाजपा की सरकार में किसानों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषि पाल सिंह यादव ने बताया कि जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली बड़ौदा हाउस जाकर अपनी मांगों को उठाएंगे। युवा मंडलाध्यक्ष वीरेश यादव ने कहा कि 25 को कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। जिसमें धनारी रेल स्टॉपेज महानदी का पुनर्जीवन गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने सहित जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें