सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन में आम व्यापारी भी शामिल हो गए हैं। सर्राफा की दुकानों पर ताले पड़े रहे। व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। एक्साइज ड्यूटी खत्म करने की मांग की। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ड्यूटी खत्म नहीं की तो उसे चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
श्री सर्राफा कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सोमवार को संभल के व्यापार मडंलों के सदस्य आंदोलन में शामिल हो गए। व्यापारियों ने बाजार में एकत्र होकर नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
सभी व्यापारी बाइकों पर सवार होकर निकले और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने ज्ञापन दिया। एक्साइज ड्यूटी लागू करने के लिए आए कानून निरस्त करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में कुलदीप ऐरन, नीरज गुप्ता, शीला भाई, सचिन सर्राफ, अशोक सर्राफ, अजय गुप्ता, रजीव गुप्ता, वेदभूषण सर्राफ, सुनील अग्रवाल, अनिल रस्तोगी, विपिन अग्रवाल, नलिन सर्राफ, संजू अग्रवाल, राजेश सर्राफ, संजय सिंह, विजय, अजय सर्राफ, कौशल रस्तोगी, दीपक गुल्लू, प्रदीप, विनोद, रूपेश, अजय गुप्ता, उमेश अग्रवाल, सुमित