फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से मांगा पुर्नवास के साथ चार गुना मुआवजा, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले उन्होंने धरना भी दिया। नहर विभाग द्वारा किसानों को निर्धारित तिथि से पुर्नवास व चार गुना मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। मुआवजा न मिलने की स्थिति में 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

भाकियू असली ने सोमवार को तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शासन द्वारा मध्य गंगा नहर के लिए जमीनों के अधिग्रहण में किसानों को परियोजना के शुरू में हुए बैनामों में कुछ किसानों को पुर्नवास अनुदान नहीं मिला। सर्किल रेट का चार गुना भी नहीं दिया गया। स्टांप छूट बताकर किसानों से जमीनों के बैनामे करा लिए गए। निर्धारित तिथि से नहर विभाग द्वारा चार गुना नहीं दिया गया। समस्या का समाधान कराने की मांग की है। समाधान न होने की स्थिति में 11 अगस्त से मध्यगंगा नहर निर्माण खंड अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान राजपाल सिंह, चौधरी संजीव गांधी, जयवीर यादव, राकेश कुमार, विपिन कुमार, अर्जुन सिंह, दिलशाद, इंद्रपाल यादव, कल्लू सिंह, असगर, दलवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें