फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्करी का आरोप लगा रुपये लूटने के आरोप में गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गो-तस्करी का आरोप लगा पुलिस से पकड़वाने की धमकी देते हुए रुपये लूटने के आरोप में गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ असमोली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें दो नामजद हैं जबकि दो अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं। आरोप है कि गोवंश को पाकबड़ा छोड़ने का झांसा देकर दो युवकों को बुलाया गया और फिर गोवंश की तस्करी करने के आरोप मेें पुलिस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो छानबीन की गई और इसी दौरान हकीकत सामने आ गई। पीड़ित की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अमरोहा जिले के थाना रजबपुर अंतर्गत गांव महेशरा निवासी सचिन सैनी पुत्र जयपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को गांव अलिया निवासी सुधीर चौधरी ने उसके साथी रिंकू को फोन कर बताया था कि अलिया नेकपुर गांव से मुरादाबाद के पाकबड़ा एक गाय जानी है। बताया कि वह अपने साथी रिंकू के साथ टाटा मैजिक लेकर पहुंच गए। जब टाटा मैजिक में गाय चढ़ा ली तो इस दौरान सुधीर चौधरी, अमित चौधरी और दो अन्य लोग स्कॉर्पियो कार से पहुंच गए। आरोप है कि सचिन सैनी को अमित, सुधीर और अन्य दो लोगों ने गाड़ी में बैठा लिया और तस्करी का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। साथ ही यूपी 112 पुलिस को सूचना दी और रिंकू व टाटा मैजिक पुलिस हिरासत में छोड़कर चले गए। सचिन का आरोप है कि उसके पिता को फोन कराया और 25 हजार रुपये लेकर असमोली स्थित पेट्रोल पंप पर आने के लिए कहा। सचिन ने बताया है कि जब उसके पिता पहुंचे तो उनसे रुपयों की मांग की जब उन्होंने तस्करी करने के आरोप का विरोध किया तो मारपीट की गई और जेब में रखे 22500 रुपये लूट लिए। आरोप है कि मारपीट कर एक वीडियो बनाई जिसमें कहलवाया कि वह दस हजार रुपये में पाकबड़ा गाय बेचने जा रहा था। वहीं दूसरे युवक रिंकू के खि लाफ पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस पूरे मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने लूट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें