फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आयोग की रिपोर्ट लागू कराने सड़कों पर उतरे

Tue, 02 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 डा.एमएस स्वामीनाथन आयोग (किसान आयोग) की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अअ) के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ जिलेभर में काले झंडे हाथ में लेकर बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।



भाकियू (अअ) के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को किसान सड़कों पर उतरे। जिले में चंदौसी, संभल, गुन्नौर तहसील क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर किसानों ने बाइक रैलियां निकाली। भाकियू युवा शाखा के मंडलाध्यक्ष ऋषभ चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ता आटा गांव में एकत्र हुए। यहां बैठक में ऋषभ चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को किसानों को अपने वादे के मुताबिक लागत मूल्य में पचास फीसदी मुनाफा जोड़कर गन्ने का भाव देना होगा। तभी किसान की दशा सुधरेगी, देश को विकास की सही दिशा मिल सकेगी। 10 फरवरी को किसान कमिश्नरी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन



प्रदेश सचिव आसिफ रजा ने कहा कि आजादी के बाद आज तक सरकारें किसानों को न्यूनतम समर्थन  मूल्य देकर काम चलाती रहीं हैं जबकि उपज पर घोषित समर्थन मूल्य पर बिक्री की कोई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई। किसान की फसल को मनमाने दामों पर मंडियों में लूटा जा रहा है। बैठक के बाद किसानों ने बांहों में पट्टियां बांधकर बाइक रैली शुरू की। नारेबाजी करते हुए किसान चंदौसी तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां जाते समय एसडीएम को रोककर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



रैली में नगराध्यक्ष प्रवीन सिंह यादव, ब्रजपाल सिंह, जितेंद्र मलिक, धर्मवीर सिंह, अनेक सिंह यादव, रामलाल मौर्य, गेंदन लाल, नेम सिंह, किशन पाल सिंह यादव, मुन्ना लाल, ख्याली राम, भगवान दास मौर्य, कल्लू प्रधान, विद्या राम, सौरभ पाठक, रोहन सिंह यादव, विजय, ठाकुर दास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें