संभल के सिरसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट पर अमेरिकी रॉकेट हमले में ईरान के कुद्स फोर्स के चीफ कासिम सुलेमानी की मौत पर सिरसी में शोक की लहर दौड़ गई। कैंडल मार्च निकाला गया। शोकसभा में गम और गुस्से का इजहार किया गया। अमेरिकी हमले का विरोध करने के लिए कुछ लोगों ने राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका। साथ ही जुल्म का अंत के लिए दुआ की गई।
सिरसी में शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन जाफरी ने कहा कि अमेरिका की इस कायराना हरकत से जाहिर हो गया है कि अमेरिकी दादागिरी के अंत का समय आ गया है। अमेरिका विश्व को एक बड़े युद्ध की ओर ढकेल रहा है। मौलाना मोहम्मद अब्बास ने कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में ईरान के साथ है। मौलाना मीसम अब्बास, नय्यर इकबाल, सफदर हुसैन जाफरी, महताब हुसैन, नवाब आलम, अकमल अब्बास आदि रहे। संचालन हसन मेंहदी ने किया।