फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में देरी कर रहे चीनी मिल, किसान हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चालू पेराई सत्र में अब तक चीनी मिलों ने 106 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इसका गन्ना मूल्य 259.55 करोड़ रुपये हुआ। इसमें से चीनी मिलों ने 197.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। शेष गन्ना मूल्य 61.90 लाख रुपये है जिसके लिए किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में डीएसएम ग्रुप की दो चीनी मिलें रजपुरा और असमोली में हैं। मझावली में वीनस शुगर मिल है। तीनों चीनी मिलों को जो भुगतान 14 दिन की अवधि में करना था। उसमें 61.90 करोड़ रुपये चीनी मिलों ने दबा लिए हैं। इसमें सबसे खराब स्थित वीनस शुगर मिल मझावली की है।
मझावली की चीनी मिल ने अभी तक इस पेराई सत्र का एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है। बीते पेराई सत्र का भुगतान इस सत्र में किया गया है। लेकिन अभी बीते पेराई सत्र के 12 करोड़ रुपये का भुगतान शेष है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी चीनी मिल पर भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं तो चीनी मिल इस भुगतान को 10 जनवरी तक करने का वादा कर रही है। इस पेराई सत्र के भुगतान कब शुरू होंगे। इस बारे में गन्ना विभाग भी स्थिति साफ नहीं कर रहा है।
जब जिला गन्ना अधिकारी से पूछा गया तो उनका कहना था कि चीनी मिल प्रबंधन ने 31 अक्टूबर तक पिछला भुगतान करने का वादा किया था। इसे पूरा नहीं किया। अब वे लगातार चीनी मिल संपर्क में हैं। भुगतान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन चीनी मिल ही देरी कर रही हैं। वहीं, किसान गन्ना विभाग से समय पर भुगतान दिलाने की मांग कर रहे हैं।
यह हैं आंकड़े
संभल। मौजूदा पेराई सत्र में असमोली स्थित चीनी मिल ने 117.61 करोड़ का गन्ना खरीदा और इसमें 100.58 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। रजपुरा स्थित चीनी मिल ने 109.53 करोड़ का गन्ना खरीदा और इसमें से 97.06 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। वीनस शुगर मिल मझावली ने 32.06 रुपये का गन्ना खरीदा पर भुगतान एक भी रुपये का नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें