फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में अब नए रूप में दिखेगा आंदोलन, गांव-गांव अनशन पर बैठेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सिंहपुरसानी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता 27 जनवरी को दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से जरूर हट गए हैं लेकिन अब गांव-गांव नए किसान आंदोलन को खड़ा करने की मुहिम में जुट गए हैं।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह के आह्वान पर अब किसान अपने गांव में अनशन पर बैठेंगे। इसकी शुरूआत पहली मार्च को होगी। संभल जिले के बड़ा ताजुद्दीन और लखौरी, सलखना में किसान अनशन पर बैठेंगे। महमूदपुर कुंज, सिरसा नाल और महराना में 2 मार्च को अनशन होगा। यह क्रमिक अनशन है। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक गांव में किसानों का अनशन होगा।
संगठन के जिला प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि लोगों को कृषि कानूनों के विरोध में जागरूक किया जा रहा है। किसान अनशन के लिए तैयार हैं। गांव-गांव होने जा रहे अनशन का आह्वान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन समेत 22 किसान संगठनों ने किया है। इन संगठनों की बैठक दिल्ली में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें