संभल/सरायतरीन। कार्रवाई के डर में शुक्रवार रात लोगों ने खुद अपने अवैध कब्जे हटवाए। एमजीएम कॉलेज के मैनेजमेंट ने शुक्रवार को रात कॉलेज की बाउंड्री के उस हिस्से को जेसीबी लगाकर गिरवाया है जिसे अवैध बताकर पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने निशान लगाए थे।
संभल-बहजोई मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग शनिवार को सुबह दस बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगा। अभियान चौधरीसराय से शुरू होगा। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि जिन लोगों ने अपना अतिक्रमण खुद नहीं हटाया है उसे प्रशासन की देखरेख में लोक निर्माण विभाग की टीम हटवाएगी। अवैध कब्जे हटाने का खर्च भी नोटिस देकर वसूला जाएगा। अगर किसी व्यक्ति ने कब्जे हटाने में बाधा डाली तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस और पीएसी साथ रहेगी।