फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की ओर से नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन देकर 150 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को न हटाए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका में 150 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी कार्यरत हैं। इनकी आपूर्ति सितंबर 2021 में मुरली मनोहर गुप्ता निवासी रुदायन जिला बदायूं की फर्म द्वारा की गयी थी। 2021 से दिसंबर 22 तक सफाईकर्मियों का कुल 16 माह का वेतन बकाया था। फर्म द्वारा केवल 13 माह के ही वेतन का भुगतान किया था। शेष तीन माह के वेतन के लिए अनेकों बार लिखित व मौखिक रूप से कहा गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 22 जुलाई 2025 को चंदौसी कोतवाली में फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद एक माह का वेतन सफाई कर्मचारियों को दिया गया। इसके बाद डीएम से शिकायत की गई तो दो महीने का वेतन मिल सका।

अब फर्म सिंह ट्रेडर्स बरेली के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रोपराइटर मुरली मनोहर गुप्ता तथा उनके लोगों द्वारा बृहस्पतिवार को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को फोन पर सेवा समाप्त करने को कहा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारियों को कोई भी नोटिस नहीं दिया गया। आरोप लगाया गया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा 50-50 हजार रुपये नए कर्मचारी नियुक्त करने के लिए लिए गए हैं और पुराने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों से न हटाए जाने के 20-20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं जो कानूनन अपराध है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रॉकी वाल्मीकि, प्रदेश महासचिव सुभाष वाल्मीकि, विजेंद्र कुमार, सतीश, कुसुम, सोनू, शंकर, रवि, विजय, प्रहलाद आदि दर्जनभर से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें