संभल के सिरसी में जनरल कासिम सुलेमानी की मौत पर कैंडिल मार्च निकालती महिलाएं।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। तहसील के कस्बा सिरसी में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत पर अमेरिका के प्रति रोष जाहिर किया गया। महिला और पुरूषों ने अलग अलग कैंडिल मार्च निकाला और अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार की रात को सिरसी के मोहल्ला शर्की सादात स्थित इमामबारगाह से मस्जिद सादात तक कैंडिल मार्च निकाला गया। वहीं महिलाओं ने भी कैैंडिल मार्च निकाला।
इस दौरान महिला और पुरूषों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट पर अमरीका की सेना ने हवाई हमला किया। जिसमें ईरान की फौज के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई।
इसी हमले को लेकर विरोध जताया जा रहा है। मौलाना सैयद मंजूर आलम जाफरी ने कहा की जब अमेरिका मिडिलिस्ट में अपने सऊदी हिमायती और इजरायल के लोगो के जरिए कामयाब न हो सका तो उसने 2003 की जंग के बाद आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों को परवान चढ़ाया। लेकिन जनरल कासिम सुलेमानी ने आईएसआईएस को तबाह कर अमेरिका व इजरायल के इरादों को परवान नही चढ़ने दिया। अमेरिका ने अपने नापाक इरादों को जाहिर करते हुए रात के समय में हमला कर दिया। जिसमें जनरल शहीद हो गए।