फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों के रास्तों पर सुरक्षा कड़ी

Sat, 16 Jul 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन के महीने में भगवान भोले के भक्तों की कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों के साथ बैठक करके जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने प्लान तैयार किया। जिसमें कावड़ यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा के साथ साथ उनसे शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों, चेयरमैन, नगर पालिकाओं, आदि सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा की बेहतर व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि साफ-सफाई, सड़क विद्युत तथा प्रकाश व्यवस्था की कमियों को चिन्हिन करके संबंधित अधिकारी तत्काल दूर करें। अधिशासी अभियंता (पीडब्लूडी) को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग यदि खराब हो तो तत्काल उसकी मरम्मतकराएं तथा सड़क के गड्ढो को ठीक कराएं। सड़क पर जरूरत के मुताबिक ही स्पीड ब्रेकर होने  चाहिए, हयातनगर से सरायतरीन रोड तक स्पीड ब्रेकर हटवाने का निर्देश दिया।

कावड़ यात्रा की सड़क के किनारे एक-एक किमी की दूरी पर गड्ढा खुदवाकर कूडे़दान रखवाकर वहां कूड़ेदान का बोर्ड लगवाने को कहा। अधिशासी अभियंता (विद्युत) को कावड़ रास्ते में, मंदिरों के आस-पास तथा मुख्य स्थानों पर ढीले विद्युत तारों को तत्काल टाईट कराने, अधिशासी अधिकारियों को चेयरमैन के नेतृत्व में अभियान चलाकर अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित कराने, प्रत्येक सोमबार से दो दिन पूर्व सभी व्यवस्था कराने,  मंदिरों के पास स्ट्रीट  लाईट की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने, कूड़ेदान भी रखवाने तथा एआरटीओ को 20 जुलाई तक तीन दिनों से पूर्व अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कावड़-यात्रा के दौरान डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसमें पुलिस अधीक्षक सभाराज यादव, अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, पालिकाध्यक्ष चंदौसी हकीम कौसर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें