फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल बवाल के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी शारिक साटा की संपत्ति बुधवार को नखासा थाना पुलिस ने कुर्क की है। जो घरेलू सामान मिला, पुलिस जब्त कर ले गई। चार मंजिला मकान में पहली मंजिल शारिक साटा के हिस्से में थी। अन्य तीन भाई अलग-अलग मंजिल पर रहते हैं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि चार मंजिला मकान में जो हिस्सा कुर्क किया गया है, उसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये होने का अनुमान है। बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 209 बीएनएस के तहत तीन रिपोर्ट दर्ज की गई थीं। इसके बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अब कुर्की की कार्रवाई की गई है। संपत्ति की छानबीन जारी है।

एसपी ने बताया कि शारिक साटा के खिलाफ बवाल की साजिश रचने और बवाल में हत्या कराने की साजिश जैसे गंभीर आरोप हैं। एसआईटी को बवाल के बाद से आरोपी की तलाश है। अलग-अलग समय पर आरोपी को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन

शारिक साटा दुबई में रहकर अपना गिरोह चलाता है। वह देश के बड़े वाहन चोरों में शुमार है। 60 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। हथियार और सोने की तस्करी के अलावा नकली नोट के धंधे में भी शामिल होने के आरोप है। 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान गुर्गों से बवाल कराया था। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक एसडीएम समेत 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस बवाल में साजिश सामने आने के बाद शारिक साटा के तीन गुर्गे पुलिस ने गिरफ्तार किए। जो अब भी जेल में बंद हैं।
नकली पासपोर्ट बनवाकर शारिक साटा विदेश भागा है। लुकआउट नोटिस जारी करा दिया है। परमानेंट वारंट जारी कराया जाएगा। आरोपी की और कोई संपत्ति है या नहीं, इसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें