फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार माह से ठप पांच करोड़ का प्रोजेक्ट

Wed, 22 Nov 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका की लापरवाही से पांच करोड़ की लागत से बना एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) चार माह से ठप पड़ा है। कार्यदायी संस्था के हैंडओवर करने के बाद से पॉलीपंप खराब हो गया था। उसकी मरम्मत में बमुश्किल पांच हजार रुपये का खर्च आएगा। वहीं पालिका सीवर खाली करने के लिए सीवर सक्शन मशीन का किराया भी निर्धारित नहीं कर पाई है। ऐसे में स्वच्छता अभियान को पालिका खुद ही पलीता लगा रही है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत नगर पालिका में ट्रंचिंग गाउंड पर 2022 में 5.21 करोड़ की लागत से एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया गया था। कार्यदायी संस्था ने अगस्त 2023 में इसे पालिका के हैंडओवर कर दिया। तभी प्लांट के पॉलीपंप में खराबी आ गई। जिस कारण यह प्लांट बंद हो गया। नगर पालिका ने चार माह में प्लांट के पंप को सही नहीं कराया है। शहर व देहात में शौचालय से निकलने वाले सीवरेज को इधर उधर डाला जा रहा है। इसके निस्तारण के लिए बना प्लांट ठप पड़ा है। तीन माह पहले पालिका ने उसे संचालित कराने की बात कही थी। पर अभी तक न तो कोई इंजीनियर आई है और न ही कोई मिस्त्री आया है।

सीवर टैंक खाली कराने का किराया निर्धारित नहीं

कार्यदायी संस्था ने करीब छह माह संचालित करने के बाद एफएसटीपी को नगर पालिका के हैंडओवर कर दिया है। शौचालय से निकलने वाले सीवरेज को निकालने के लिए तीन सूसपूल वाहन यानी सीवर सक्शन मशीन हैं, लेकिन अभी तक पालिका की ओर से इन मशीनों का किराया भी निर्धारित नहीं किया गया है। जिस कारण लाखों की लागत की ये मशीन प्लांट में खड़ी है। इनका किराया बोर्ड मीटिंग में ही निर्धारित होगा। ऐसे में अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सिर्फ छह माह हुआ संचालित

एफएसटीपी को कार्यदायी संस्था ने करीब छह माह संचालित किया। अगस्त माह में पालिका के हैंडओवर किया था। पालिका की निगरानी में आते ही प्लांट का पॉली पंप खराब हो गया था। तभी से यह बंद पड़ा है।

एफएसटीपी सेंटर के पॉली पंप में कुछ खराबी आ गई थी। उसे सही कराया जाएगा। मंगलवार को मैं स्वयं जाकर उसको देखूंगा। इसके बाद बोर्ड मीटिंग में सीवर सक्शन मशीन का किराया भी निर्धारित कराया जाएगा। जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा। -आरके भार्गव, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें