फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाबा साहब की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। - फोटो : आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
गुन्नौर। भारत रत्न बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को डॉ. बीआर आंबेडकर उज्जैन कल्याण संगठन की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बाबा साहब के अनुयायी अपने हाथों में नीले झंडे व बाबा साहब की तस्वीर लिए शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महात्मा गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फुले, बाबा साहब, झलकारीबाई, संसद भवन सहित कई झांकियां शामिल रहीं। झांकियों के साथ डीजे की धुन पर बज रहे गानों पर बाबा साहब के अनुयायी जय भीम के नारे लगाते हुए नृत्य कर चल रहे थे। टंकी मोहल्ले से शुरू हुई शोभायात्रा तहसील रोड, सदर बाजार से होते हुए बिजली घर के पास पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर प्रज्ञा रश्मि, मुकेश चंद्र,अमित यादव, रघुवीर सिंह, अख्तर अली, प्रशांत अग्रवाल, नौसे अली, अख्तर अली, शमीम, सरदार प्रताप सिंह, लटूरी प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
............

शोभायात्रा में मारपीट
गुन्नौर। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई जयंती में किसी बात को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवक एक दूसरे के साथ गाली गलौज व मारपीट पर उतार हो गए। इनमें से कुछ युवकों ने अपनी- अपनी बेल्टे निकालकर एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान शोभायात्रा में मौजूद पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया और अपने साथ कोतवाली ले गई। जिसके बाद शोभायात्रा का संचालन शुरू हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें